फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: घोटालों से लेकर महिला आरक्षण और टीएस सिंहदेव तक; पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Sat, 30 Sep 2023 04:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी शनिवार को चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन कार्यक्रम पर उन्होंने बिलासपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जहां कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन पर हमला किया। वहीं, अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आइये जानें पीएम के भाषण की 10 सबसे बड़ी बातें...
 
विज्ञापन
बिलासपुर में पीएम मोदी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम का यह कार्यक्रम भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर आयोजित हुआ था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

गारंटियों से शुरुआत
जय जोहार से भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही पीएम ने गारंटियों की बात की। पीएम ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा की सरकार, चाहे केंद्र में हो या राज्य में, पूरी तरह समर्पित रही है। आज मैं आपको ये गारंटी देने के लिए आया हूं कि आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। आपका सपना मोदी का संकल्प है।'
 

बिलासपुर में पीएम मोदी - फोटो : SOCIAL MEDIA
टीएस सिंहदेव का जिक्र किया 
पीएम ने भाषण में छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का जिक्र किया। पीएम ने कहा, 'दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं यहां कि कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में जुटी रहती है। पिछले पांच साल में केंद्र से छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। यहां सड़क हो, रेल हो, बिजली हो, यहां के विकास के लिए मैंने पैसों की कोई कमी नहीं होने दी और ये बात मैं नहीं, बल्कि यहां के कांग्रेस सरकार के उपमुख्यमंत्री का कहना है। इसलिए यहां भाजपा की सरकार जरूरी है।'

बिलासपुर में पीएम मोदी - फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है
पीएम मोदी ने प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकंठ भ्रष्टाचार और कुशासन से त्रस्त है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है। पीएम ने अपने भाषण में राज्य में मुफ्त राशन योजना में घोटाला, PSC घोटाला, शराब घोटाला, गोबर घोटाला होने की बात कही।


 

छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन दी है
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को मिलीं वंदे भारत ट्रेनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं यहां बड़ी संख्या में तेज गति से चलने वाली ट्रेनें चल सकें। आप सभी को सुविधा हो। ये भाजपा सरकार ही है जिसने छत्तीसगढ़ को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन भी दी है।'
 

पीए नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवारवाद पर हमला 
पीएम अपने भाषण में अक्सर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। बिलासपुर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने बच्चों के जीवन से बहुत सरोकार है। लेकिन आपके बच्चों के जीवन से कांग्रेस वालों को कोई लेना-देना नहीं है।

 

महिला आरक्षण का उल्लेख किया 
हाल ही में नारी शक्ति विधेयक के कानून में बदलने का भी उल्लेख पीएम ने किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'मोदी अनेक गारंटी पूरी करने की गारंटी है। मोदी ने आपको दी हुई एक और गारंटी पूरी कर दी है। अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। भाजपा सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब सच्चाई बन चुका है।'
 

मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से नहीं चूकते
पीएम ने कहा, 'कांग्रेस को दिक्कत है कि पिछड़े समाज का ये आदमी प्रधानमंत्री कैसे बन गया, इसलिए वो मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली देने से नहीं चूकते। गरीब, दलित, आदिवासी, ओबीसी सभी से कांग्रेस नफरत करती है।'

कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर के लिए 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में रमन सिंह सरकार के काम को भी गिनाया। उन्होंने कहा, 'जब यहां रमन सिंह सरकार थी तो यहां भी हम तेजी से घर बना रहे थे, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी तो उसमें घोटाले तलाशने लगे। लेकिन मोदी ने ऐसा पक्का कर दिया है कि सीधे पैसा गरीबों के खाते में पहुंचता है। इसलिए ये काम ये नहीं कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर (जो भी बाकी हैं) तेज गति से पूरा करके हर गरीब को दिया जाएगा।

बिलासपुर में पीएम मोदी - फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई
पीएम ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की थी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हाल में ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। 13 हजार करोड़ की ये योजना हमने अपने विश्वकर्मा परिवारों का जीवन बेहतर बनाने के लिए बनाई है। इससे छत्तीसगढ़ के हमारे हजारों विश्वकर्मा भाइयों-बहनों को लाभ होगा।'
 
विज्ञापन

अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो
पीएम ने बिलासपुर से 'अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो' का नारा भी दिया। उन्होंने कहा, 'बिलासपुर का आह्वान है, छत्तीसगढ़ का ऐलान है, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। ये जो उत्साह यहां दिख रहा है, ये परिवर्तन का उद्घोष है। कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है- अउ नइ सहिबो बदल के रहिबो।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें