फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला

Wed, 23 Jun 2021 08:44 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कंरट की वजह से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृत हाथी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते ने बताया कि आज सुबह छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृत हाथी को लाया गया।

सरोते ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल 29 मार्च को इसी वन विभाग में हाथी का बच्चा मृत पाया गया था। वहीं साल 2020 में, जनवरी से लेकर अक्तूबर के बीच अलग-अलग कारणों से 15 हाथियों की मौत हो गई थी। बता दें कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में करीब 240 जंगली हाथी रहते हैं। पिछले कुछ सालों में इस इलाके में इंसान और हाथी के बीच कई घटनाएं घटी हैं। राज्य वन विभाग की माने तो पिछले एक दशक में, यहां जंगली जानवरों की तादाद बढ़ी है। इस वन विभाग में हाथियों की संख्या 225 से बढ़कर 290 हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें