देवेंद्र यादव पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सबसे करीबी विधायकों में से एक माने जाते हैं, साथ ही शहरी सीटों में देवेंद्र यादव ही चुनाव जीत कर आए हैं। विकास उपाध्याय भले ही चुनाव हार गए हैं लेकिन उनकी दिल्ली में पकड़ मजबूत है। वे कई राज्यों के प्रभारी रहे हैं और एआईसीसी में भी पदाधिकारी है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस दिग्गजों के साथ बैठक होगी। बैठक में रायशुमारी के बाद संगठन में बदलाव की सूची जारी होने की संभावना है। इसके बाद रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, कोरबा, बिलासपुर सहित कई जिले में जिला अध्यक्षों बदले जाएंगे। इन क्षेत्रों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
नहीं बदले जाएंगा प्रदेश अध्यक्ष
दरअसल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नियुक्ति चुनाव के चार माह पहले हुई थी। उसके पूर्व पीसीसी की कमान मोहन मरकाम के हाथों में थी। नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल को बढ़ाने का पत्र जारी किया था। साफ है कि लोकसभा चुनावों तक बैज अपनी जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।