फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई: कूम नदी में बहा 13 साल का मूक बालक, बाढ़ में डूबे पुल से बाइक निकालते वक्त हादसा, तीन को बचाया

Mon, 03 Jan 2022 01:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई में बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण उफान है और क्षेत्र के एक बांध से भी उसमें पानी छोड़ा गया था। इस कारण उक्त पुल आंशिक रूप से डूब गया था। तभी बाइक सवार उक्त परिवार ने वहां से निकलने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रविवार को कूम नदी पर बने पुल को पार करते वक्त बाइक सवार एक परिवार के चार लोग बह गए। हादसे के बाद से 13 साल का मूक बालक लापता है। बाइक सवार तीन लोगों को अन्य राहगीरों ने नदी से निकाल लिया। बालक का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


चेन्नई में बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण उफान थी और क्षेत्र के एक बांध से भी उसमें पानी छोड़ा गया था। इस कारण उक्त पुल आंशिक रूप से डूब गया था। तभी बाइक सवार उक्त परिवार ने वहां से निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसलकर नदी में जा गिरी और उस पर सवार बालक समेत चारों लोग बह गए थे। लापता बालक का नाम कुमारसेन है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नदी में बहा बालक कुमारसेन बोल नहीं पाता है। वह परिवार के साथ अलवार्थिरुनगर में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि कूम नदी में बाढ़ के बाद पुल पर बैरिकेड लगाए गए थे। थिरुवेल्लूर के एक बांध से इस नदी में पानी छोड़ा गया था। क्षेत्र में 30 दिसंबर को हुई भारी बारिश के कारण अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन


अग्निशमन व जिला प्रशासन की टीम लापता बालक की तलाश कर रही है। रविवार को खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हुआ। नदी से पुलिस ने बाइक निकाल ली है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें