फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: चांदीवाल आयोग ने अनिल देशमुख के ऊपर लगाया 50 हजार का जुर्माना, भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहा आयोग

Tue, 21 Dec 2021 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख  को एक बार फिर झटका लगा। भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहा चांदीवाल आयोग ने जुर्माना लगाया। आयोग ने अनिल देशमुख पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
अनिल देशमुख, एनसीपी नेता - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे जांच आयोग ने मामले को स्थगित करने की मांग को लेकर मंगलवार को उन पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। एएनआई के अनुसार, चांदीवाल आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि उनके वकील बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जिरह के लिए मौजूद नहीं थे। आयोग ने जुर्माना की राशि सीएम राहत कोष में जमा कराने का आदेश जारी किया। इससे पहले अनिल देशमुख के खिलाफ आयोग ने पिछले दिनों पेशी वारंट जारी किया था और बर्खास्त पुलिसकर्मी सचिन वाजे को भी तलब किया गया था। दोनों को 16 दिसंबर और 20 दिसंबर के लिए हाजिर होने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


दरअसल, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे चांदीवाल आयोग के सामने 16 दिसंबर को एक बार फिर से अनिल देशमुख और सचिन वाजे पेश हुए थे। देशमुख पर मुंबईके पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप लगे थे। देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, उन्हें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें