फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सीजीएचएस लाभार्थी घर बैठे ही ले सकेंगे डॉक्टर की सेवा, नहीं काटने पड़ेंगे अस्पतालों के चक्कर

Tue, 08 Dec 2020 05:13 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि किसी लाभार्थी का उस बीमारी से संबंधित कोई पिछला रिकॉर्ड है तो वह भी अपलोड किया जा सकता है। जैसे ही डॉक्टर उपलब्ध होगा, संबंधित लाभार्थी के मोबाइल फोन पर 'कॉल नाउ बटन' ऑन हो जाएगा...
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने अपने उन कर्मियों को घर पर ही डॉक्टरी सहायता मुहैया कराने की योजना लागू की है, जिनका नाम सीजीएचएस लाभार्थियों की सूची में शामिल है। ऐसे कर्मियों को इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस नई सेवा को टेली कंसलटेशन का नाम दिया गया है।

विज्ञापन




इस सेवा के तहत कोई भी लाभार्थी किसी भी कार्यदिवस पर सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चिकित्सक से बात कर सकता है। इन सेवाओं में मेडिसन, ऑर्थोपेडिक्स, आंख, नाक-काल-गला (ईएनटी) व मानसिक रोग (साइकेट्री) शामिल की गई है। केंद्र सरकार कुछ दिन बाद अन्य सेवाएं भी शुरू कर सकती है। सरकार का मकसद है कि कोरोना के दौरान अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों का जमावड़ा न लगे। बता दें कि यह सेवा अब देश के सभी हिस्सों में शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


यह सेवा लेने के लिए सीजीएचएस लाभार्थी को अपने मोबाइल फोन से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एप्लीकेशन esanjeevaniopd.in पर लॉग-इन करना होगा। इसके बाद ई-संजीवनी ओपीडी एप, मरीज को एक डॉक्टर असाइन करेगा। एसएमएस के जरिए एक टोकन नंबर भेजा जाएगा। इसी की मदद से वह लाभार्थी, डॉक्टर से परामर्श ले सकेगा।

यदि किसी लाभार्थी का उस बीमारी से संबंधित कोई पिछला रिकॉर्ड है तो वह भी अपलोड किया जा सकता है। जैसे ही डॉक्टर उपलब्ध होगा, संबंधित लाभार्थी के मोबाइल फोन पर 'कॉल नाउ बटन' ऑन हो जाएगा। इसके बाद जब उस बटन को दबाया जाएगा तो वीडियो कंसलटेशन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया खत्म होने पर ई-पर्ची भी निकाली जा सकती है। सीजीएचएस के सभी वेलनेस सेंटर पर वह ई-पर्ची दिखाकर दवाई ली जा सकती है। लाभार्थी को यह सुविधा प्रदान की गई है कि वह खुद सेंटर तक जाने में असमर्थ है तो ऐसी स्थिति में लाभार्थी अपने किसी अधिकृत प्रतिनिधि को भेजकर दवा मंगवा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें