पेगासस पर कांग्रेस ने फिर दोहराया कि सरकार को एक लाइन में बताना चाहिए कि उसने ये हथियार खरीदा कि नहीं और खरीदा तो देश चारों खंभे में किस-किस पर इस्तेमाल किया।
प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने पेगासस पर ब्लॉग लिखा। एक लाइन लिख देते कि पेगासस देश के किसी मंत्रालय ने खरीदा है कि नहीं। प्रधानमंत्री जी एक ट्वीट इस पर कर देते, कि पेगासस खरीदा है कि नहीं और अगर खरीदा है तो हमारे देश के जो चार आधार स्तंभ है उसको आप डैंट क्यों देना चाहते हैं। अगर नहीं खरीदा है तो क्यों विदेशी स्पाइवेयर भारत सरकार के एप्रूवल के बिना, भारत के लोगों पर उस हथियार का प्रयोग कैसे हुआ? दोनों ही स्थितियों में जांच की सख्त आवश्यकता है।
अगर इसका उत्तर न में है तो बिना सरकार की अनुमति के विदेशी स्पाइवेयर देश के लोगों के ऊपर प्रयोग किया जा रहा है, इससे बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का ब्रीच हो ही नहीं सकता। दोनों ही परिस्थितियों में जांच तो करानी पड़ेगी। सवाल दबने वाले नहीं है।