फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol-Diesel Excise Duty Cut: पेट्रोल 9.5 रुपये सस्ता, जानें एक्साइज ड्यूटी कम होने के बाद डीजल के दाम कितने घटे?

Sun, 22 May 2022 06:10 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Petrol-Diesel Prices to Drop Sharply: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
petrol diesel price Cut - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Petrol-Diesel Excise Duty Cut: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो गए हैं।

विज्ञापन





इसके साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नौ करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

प्लास्टिक उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी भी घटाई
सीतारमण ने कहा कि हम उन प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर भी कस्टम ड्यूटी कम कर रहे हैं, जहां हमारी आयात निर्भरता ज्यादा है। स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा। कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सीमेंट की उपलब्धता को बेहतर करने के लिए मानक अमल में लाए जा रहे हैं और सीमेंट की कीमत कम करने के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


केरल ने दी और रियायत
केरल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये की कटौती की घोषणा की। केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने यह जानकारी दी।

शनिवार को पेट्रोल-डीजल के कुछ ऐसे रहे दाम
शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर रहे। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.51 रुपये और डीजल की 105.77 रुपये प्रति लीटर रही। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 115.12 रुपये और डीजल की कीमत 99.83 रुपये प्रति लीटर रही थी। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें