फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट ने स्पेन से खगोल विज्ञान में समझौते को दी अनुमति

Thu, 05 Nov 2020 05:04 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सीमित संसाधनों के साथ अंतरिक्ष की असीमित संभावनाओं को खंगालने में माहिर भारत अब अपने अनुभव स्पेन के साथ साझा करेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), इंस्टीट्यूट डी एस्ट्रोफिका डे कैनारियास (आईएसी) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


इसके बाद भारत और स्पेन खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मिलकर शोध कर सकेंगे। इस क्षेत्र में दोनों देशों के मिलकर शोध करने से नए वैज्ञानिक परिणाम सामने आएंगे। बातचीत और प्रशिक्षण के माध्यम से क्षमता निर्माण में सहायता मिलेगी। इतना ही नहीं, संयुक्त वैज्ञानिक परियोजनाओं की मदद से अंतरिक्ष की असीम संभावनाओं में नित्य नए आयाम खोजने और शोध को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें