फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Maldives: CDS चौहान ने मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा प्रमुख से की फोन पर बात, सैन्य संबंध सुधारने पर चर्चा

Sat, 07 Sep 2024 09:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-Maldives: सीडीएस जनरल चौहान ने शनिवार को मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्सी से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को सुधारने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नवंबर में पद ग्रहण करने के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे।
विज्ञापन
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीएस जनरल चौहान ने शनिवार को  मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्सी से फोन पर बात की। बातचीत में दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को सुधारने पर चर्चा हुई, जो राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नवंबर में पद ग्रहण करने के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे। 

विज्ञापन


यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही भारत और मालदीव की रक्षा संवाद की पांचवी बैठक में फैसला लिया गया कि मौजूदा रक्षा परियोजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह बैठक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के उपायों पर केंद्रित थी। इस दौरान द्विपक्षीय प्रशिक्षण अवसरों को बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। 

बताया जा रहा है कि इस बैठक का प्रमुख विषय समुद्री सुरक्षा सहयोग था। राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आ गई थी। मुइज्जू ने पद ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी की मांग की थी। जिसके बाद भारतीय सैन्य कर्मियों को नागरिकों से बदल दिया गया था। 
विज्ञापन




मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के महत्वपूर्ण पड़ोसियों में से एक है। पिछली सरकार के दौरान भारत और मालदीव के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में संबंध आगे बढ़े थे। अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भारत द्वारा वित्त पोषित ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना की शुरुआत की थी।

ग्रेटर माले कनेक्टिविटी परियोजना के तहत एक 6.74 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा, जो राजधानी माले को पड़ोसी द्वीपों विल्लिंगली, गुल्फिफल्हू औऱ थिलाफुशी से जोड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें