फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया, गूगल के समझौते की जांच में कोई जानकारी लीक नहीं हुई

Mon, 27 Sep 2021 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग पर गोपनीय जांच से संबंधित जानकारी मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई जहां आयोग ने गूगल के इस आरोप से साफ इनकार किया।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट के बताया कि गूगल के एंड्रॉयड स्मार्टफोन समझौतों की एक जांच में मीडिया को कोई जानकारी लीक नहीं की गई है। सीसीआई की दलीलों पर ध्यान देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि गोपनीय जांच की सूचना के कथित लीक के खिलाफ इंटरनेट दिग्गज गूगल की ओर से दायर याचिका में कुछ भी नहीं बचा है और याचिका का निपटारा कर दिया गया है।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि यदि गूगल को कोई और शिकायत है कि सूचना लीक हो रही है तो वह उपलब्ध कानूनी सहारा अपना सकती है। न्यायाधीश रेखा पल्ली ने स्पष्ट किया कि अदालत ने याचिकाकर्ता के दावों पर अपनी कोई राय व्यक्त नहीं की है। गूगल का दावा है कि कथित लीक के लिए सीसीआई जिम्मेदार है। सीसीआई की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन कहा कि लीक के अनुमान गलत हैं।

गूगल को दी 23वें जन्मदिवस की शुभकामना
अतिरिक्स सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यद्यपि आयोग महानिदेशक के खिलाफ की गई गूगल की अपील पर अपने आदेश के वैधता पर कायम है, कार्यवाही में तेजी लाने के लिए आयोग को गोपनीयता पर गूगल के अनुरोध को स्वीकार करने में कोई भी आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सीसीआई गोपनीयता बनाए रखने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने गूगल को इसके 23वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


सीसीआई ने इस याचिका को बताया है गलत
जब वेंकटरमण ने कहा कि रिट याचिका का लीक से कोई लेना-देना नहीं है, गूगल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह याचिका मुख्य रूप से लीक को लेकर ही है। सीसीआई ने पहले हाइकोर्ट को बताया था कि कथित लीक को लेकर गूगल की याचिका पूरी तरह से गलत थी और कंपनी के एंड्रॉयड स्मार्टफोन समझौतों से संबंधित कार्यवाही को विफल करने का प्रयास भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें