सीबीएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम
- फोटो : Getty
सीबीएसई की ओर से दसवीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा के अनुसार मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय केंद्रों का परिणाम एक साथ जारी किया गया।
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में इलाहाबाद रीजन के कुल 1012 स्कूलों के 131141 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला हो गया। परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.results.amarujala.com पर देख सकते हैं।