सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली स्थित कार्यालयों और आरोपियों के आवासीय परिसरों की तलाशी भी ली गई।
सीबीआई ने रत्नाकर बैंक लिमिटेड (आरबीएल) के अहमदाबाद एग्रो डिविजन क्षेत्रीय अध्यक्ष निमेश मनगर और पुणे के रिकवरी हेड सौरभ भसीन को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मूल्यांकन प्रमाण पत्र के लिए एक करोड़ रुपये मांगने और 30 लाख में सौदा तय करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा था कि उन्होंने 12 परिजनों के साथ व्यावसायिक बागवानी उत्पादन और फसल बाद प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की योजना के तहत कृषि ऋण लिया था। इस योजना में कुल लागत की 50 फीसदी (एक प्रोजेक्ट के लिए अधिकतम 56 लाख) सब्सिडी दी जाती है। उन्हें सब्सिडी नहीं मिली और ऋण गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) श्रेणी में आ गया। सब्सिडी लेने के लिए उन्हें गिरवी रखी संपत्ति के मूल्यांकन प्रमाण पत्र की जरूरत थी। सौदेबाजी में 30 लाख रुपये देने की बात तय हुई।
सीबीआई ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अहमदाबाद, पुणे, दिल्ली स्थित कार्यालयों और आरोपियों के आवासीय परिसरों की तलाशी भी ली गई।