शीना बोरा मर्डर केस में गुरुवार को सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी के दावे का खंडन किया है। मुबंई में सीबीआई ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनकी शीना बोरा के जिंदा होने का दावा करने वाली याचिका कल्पना की उपज है। शीना बोरा का जिंदा होना लगभग असंभव है। गौरतलब है कि इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है।
इंद्राणी ने हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत में आठ पन्नों का आवेदन दाखिल करके दावा किया था कि शीना बोरा जिंदा है। अपनी वकील सना रईस खान के माध्यम से दाखिल आवेदन में मुखर्जी ने मांग की थी कि सीबीआई और अभियोजन पक्ष को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया जाए।
इसमें मुखर्जी ने दावा किया कि जबरन वसूली के मामले में भायखला जेल में बंद पूर्व पुलिस निरीक्षण आशा कोर्के ने उनसे कहा था कि वह जून 2021 में श्रीनगर में शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला से मिली थी।
जांच एजेंसी ने पिछले हफ्ते अपने जवाब में बताया था कि गहन जांच के बाद उसने मुखर्जी, संजीव खन्ना,श्यामवर राव और पीटर मुखर्जी के खिलाफ हत्या सहित आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत एक चार्जशीट और दो पूरक चार्जशीट दाखिल किया है।
सीबीआई ने यह भी बताया कि उनकी अर्जी में कोई दम नहीं है। मुकदमें की सुनवाई में देरी करने के इरादे से इसे दाखिल किया गया है। जांच एजेंसी ने आगे कहा कि अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने और शव को आग लगाकर जलाने में में आरोपी की मुख्य भूमिका है।
बेटी की हत्या के बाद शव को दफनाने का आरोप
24 अप्रैल 2012 को अपनी बेटी शीना की हत्या करने के आरोप में मुखर्जी का ट्रायल चल रहा है। उन्हें खार पुलिस ने 25 अगस्त 2015 को गिरफ्तार किया था और वह सितंबर 2015 से बायकुला जेल में बंद है। इंद्राणी पर आरोप था कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपनी बेटी शीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को रायगढ़ जिले में दफना दिया था। जांच एजेंसियों का दावा था कि शीना बोरा के अवशेष भी मिले हैं।
इंद्राणी ने बेटी को क्यों दी मौत
पुलिस के मुताबिक, इंद्राणी और शीना के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, शीना बोरा इंद्राणी के पहले पति की संतान थी, इंद्राणी शीना के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। इंद्राणी ने शीना को मारने के लिए अपने ड्राइवर के साथ साजिश रची। 2 मई 2012 में इंद्राणी ने शीना को बांद्रा में मिलने के लिए बुलाया। फिर उसे कार में बैठाया। कार में ड्राइवर श्याम राय के अलावा एक शख्स और थाय़ इसके बाद कार में ही शीना की गला दबा कर हत्या कर दी गई। इंद्राणी ने ड्राइवर मनोहर राय को लाश ठिकाना लगाने को कहा। ड्राइवर राय लाश को मुंबई से 100 किलोमीटर दूर रायगढ़ के जंगल में लेकर पहुंचा। पहले तो उसने जलाने की कोशिश की, लेकिन फिर बाद में उसे दफना दिया।
इस मामले में पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और बेटे राहुल से भी पूछताछ की। बाद में पीटर को गिरफ्तार कर लिया गया। पीटर मुखर्जी भारतीय टीवी इंड्रस्टी का जाना पहचाना नाम है। पीटर ने 2002 में इंद्राणी से शादी की थी।पीटर की यह दूसरी शादी थी। इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना को भी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था.