फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: साइबर अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़; 24 जगह छापेमारी, 2.2 करोड़ जब्त, विदेशी नागरिकों को बना रहे थे निशाना

Wed, 22 Nov 2023 07:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गुजरात के 24 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल सबूत, 2.2 करोड़ रुपये नकद, संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक फर्जी मार्केटिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इसके जरिए भारत में संचालित एक कॉल सेंटर से अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों को निशाना बना जा रहा था। उनसे धोखाधड़ी की जा रही थी। सीबीआई ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा और गुजरात सहित 24 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 2.2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गुजरात के 24 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल सबूत, 2.2 करोड़ रुपये नकद, संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर सुशील सचदेवा और उसके सहयोगियों की ओर से चलाए जाने वाला गिरोह तकनीकी सहायता की साझा देकर भोले-भाले विदेशियों को निशाना बना रहा था। उन्हें ठगने के लिए कॉल सेंटरों के माध्यम से लाखों कॉल किए गए और उन्हें आर्थिक चपत लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें