फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की कार्रवाई: 63 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में मुंबई की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 01 Nov 2021 08:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईडीबीआई बैंक की ओर से दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मुंबई की एक कंपनी समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरा ओर एजेंसी ने दक्षिण-पश्चिमी रेलवे के एक इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने 63 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई आधारित एक कंपनी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सीबीआई के पास इसे लेकर आईडीबीआई बैंक की ओर से शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर जांच एजेंसी ने मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैंक धोखाधड़ी का यह मामला साल 2014 से 2016 के बीच का है। इस दौरान करीब 63.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला मुंबई की टॉपवर्थ स्टील्स एंड पावर लिमिटेड कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज किया है।

रिश्वत लेने के आरोप में रेलवे इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर
वहीं, दक्षिण-पश्चिमी रेलवे के कार्यकारी इंजीनियर के खिलाफ एजेंसी ने रिश्वत लेने के आरोप में एक एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू में तैनात कार्यकारी इंजीनियर घनश्याम प्रधान पर आरोप है कि उसने आठ साल के दौरान विभिन्न ठेकेदारों से 1.29 करोड़ रुपये से अधिक की रिश्वत ली।
विज्ञापन


इस मामले में प्रधान, एम सूर्यनारायण रेड्डी, उनकी कंपनी कृषि इन्फ्राटेक और वंगला सूर्यनारायण रेड्डी के नाम हैं। आरोप है कि प्रधान को उन ठेकेदारों से रिश्वत का पैसा अपने बैंक खातों में मिल रहा था, जिनके काम का वह निरीक्षण करता था। इसके बाद एजेंसी ने बंगलूरू समेत 16 स्थानों पर छापेमारी की और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें