फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: असम में सीबीआई ने बीएसएनएल के 21 अधिकारियों पर दर्ज किया केस, 25 स्थानों पर ली गई तलाशी

Sat, 17 Jun 2023 01:39 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

सीबीआई ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि लोकसेवकों ने ठेकेदार और अन्य के साथ साजिश रचकर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया। इससे बीएसएनएल को 22 करोड़ रुपये की चपत लगी।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के एक पूर्व महाप्रबंधक सहित बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार बीएसएनएल, असम सर्किल, गुवाहाटी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि लोकसेवकों ने ठेकेदार और अन्य के साथ साजिश रचकर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया। इससे बीएसएनएल को 22 करोड़ रुपये की चपत लगी। सीबीआई ने कहा कि हाल ही में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा राज्यों में आरोपियों के कार्यालयों और आवासीय परिसरों सहित 25 स्थानों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई, जिसमें भ्रष्टाचार से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जोरहाट, सिबसागर, गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर एक पूर्व महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और मुख्य लेखा अधिकारी सहित बीएसएनएल असम सर्किल के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिकी में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है।
विज्ञापन


सीबीआई के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार को ओपन ट्रेंचिंग पद्धति के माध्यम से राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने के लिए 90,000 रुपये प्रति किमी की दर से काम करने का आदेश दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें