नौसेना, निजी कंपनियों के कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने फर्जी दावे करने के लिए एजेंटों की सेवाओं का कथित तौर पर इस्तेमाल करने को लेकर नौसेना और पुलिस के कर्मियों तथा दो निजी कंपनियों (एक आईटी कंपनी और एक जीवन बीमा प्रदाता) के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आयकर रिफंड का 10 प्रतिशत शुल्क के रूप में ले रहे थे एजेंट
उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि एजेंट आयकर रिफंड का 10 प्रतिशत शुल्क के रूप में ले रहे थे। सीबीआई की यह कार्रवाई केरल के मुख्य आयकर आयुक्त की शिकायत पर हुई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि कुल 51 लोगों ने झूठे दावे किए थे।
31 लोगों ने आयकरक रिफंड का नहीं किया भुगतान
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है, 'इन 51 करदाताओं में से 20 व्यक्तिगत करदाताओं ने आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद आयकर विभाग को रिफंड की कुल 24.62 लाख रुपये की राशि का भुगतान कर दिया। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी में जिन शेष 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने अभी तक आयकर विभाग को 44.07 लाख रुपये का आयकर रिफंड नहीं लौटाया है।