फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सीबीआई ने पुणे से की एक व्यक्ति की गिरफ्तारी; मणिपुर के लापता दो छात्रों के मामले में कार्रवाई

Fri, 13 Oct 2023 03:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

मणिपुर के लापता दो छात्रों के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि पुणे से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की उम्र 22 साल है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि लापता मणिपुरी छात्रों के मामले में वह मास्टरमाइंड है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की एक विशेष जांच टीम ने पाओलुनमांग को बुधवार को पुणे से गिरफ्तार किया था। बाद में उसे अदालत में पेश करने के लिए उसे गुवाहाटी ले जाया गया। जहां विशेष अदालत ने उसे16 अक्टूबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है।

इससे पहले, केंद्रीय एजेंसी ने एक अक्तूबर को इस मामले में दो पुरुषों, पाओमिनलुन हाओकिप और स्मालसॉम हाओकिप और दो महिलाओं, ल्हिंगनेइचोंग बैतेकुकी और टिननेइलिंग हेंथांग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बता दें कि मणिपुरी छात्र फिजाम हेमनजीत (20) और 17 साल की लड़की हिजाम लिनथोइनगांबी बीती छह जुलाई को लापता हो गए थे। बाद में 25 सितंबर को दो शवों की तस्वीरें वायरल हुईं, जिनको लेकर दावा किया गया था कि वह तस्वीरें दोनों लापता छात्रों की थीं। तस्वीरें वायरल होने के बाद हिंसा ग्रस्त राज्य में छात्रों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें