फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का असर: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पांच गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 02:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने रविवार को जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में रविवार को दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है।  सीबीआई ने इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सीबीआई(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए सीबीआई ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो की गिरफ्तारी आज यानी रविवार को की गई है।  वहीं एजेंसी  द्वारा की गई यह कार्रवाई जांच एजेंसीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस  एनवी रमन्ना की कड़ी टिप्पणी का असर माना जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि चीफ जस्टिस रमन्ना ने दो दिन पहले कहा था कि निचली अदालतों के जज जब धमकियां मिलने की शिकायत करते हैं तो सीबीाई और आईबी एक्शन नहीं लेते। चीफ जस्टिस ने यह टिप्पणी धनबाद (झारखंड) के जिला जज की हत्या के मामले की शुक्रवार को सुनवाई के दौरान की थी।

गौरतलब है कि इस आपत्तिजनक पोस्ट के पीछे की साजिश की जांच के लिए आंध्र की अदालत द्वारा शिकायत दो साल पहले ही की गई थी लेकिन अब जाकर इस मामले में कार्रवाई तेज की गई है।
विज्ञापन


झारखंड के जिला जज उत्तम आनंद की हुई थी हत्या
झारखंड के जिला जज उत्तम आनंद (49) की 28 जुलाई को उस समय हत्या की गई थी जब वह सुबह की सैर कर रहे थे और इस दौरान एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस मामले को पहले हिट-एंड-रन माना जा रहा था। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल इस सीसीटीवी मे देखा गया कि सुनसान सड़क पर ऑटो चालक ने जानबूझकर जज को टक्कर मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें