फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक बंद से जनजीवन प्रभावित; 44 उड़ानें रद्द, राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी रोकीं बस सेवाएं

Fri, 29 Sep 2023 01:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि आज 44 उड़ानें रद्द की गई हैं, जिसमें बंगलूरू एयरपोर्ट से जाने वाली 22 और उतनी ही वहां आने वाली उड़ानें शामिल है। 
विज्ञापन
Karnataka Bandh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के साथ कावेरी जल बंटवारा विवाद पर कर्नाटक बंद के कारण केंम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आने-जाने वाली 44 उड़ाने रद्द कर दी। ऐसे ही राज्य परिवहन निगम ने भी कावेरी जल बंटवारा विवाद के कारण मैसूरू, मांड्या और चामराजनगर जिलों में अपनी बस सेवाएं रोक दी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, 'हमने आज 44 उड़ानें रद्द की हैं, जिसमें बंगलूरू एयरपोर्ट से जाने वाली 22 और उतनी ही वहां आने वाली उड़ानें शामिल है।' दूसरी तरफ कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम बताया कि राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में केवल 59.88 बसें ही संचालन में है। हालांकि, कर्नाटक बंद की वजह से उड़ाने रद्द और बस सेवाओं पर रोक लगने के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। 

कर्नाटक बंद के कारण बंगलूरू एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन वीरान नजर आया। कावेरी जल बंटवारा विवाद को लेकर किसान और कन्नड़ समर्थक संगठन एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते दिखे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने 12 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है। बस स्टैड पर भी प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कावेरी जल बंटवारा विवाद को लेकर प्रदर्शनकारियों ने बंगलूरू, मैसूरू, मांड्या और चामराजनगर के कई सड़कों को ब्लॉक भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें