फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर निशाना साध रहे राहुल के लिए मुश्किल बन सकते हैं उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा

Sat, 17 Dec 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी पर आक्रामक राहुल गांधी की अक्रामकता की धार को उनके जीजा राबर्ट बाड्रा का एक मामला कुंद कर सकता है। मामला जयपुर हाईकोर्ट से जुड़े एक फैसले का है। 
विज्ञापन


जहां एक ओर राहुल पीएम के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी होने का दावा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर रॉबर्ट बाड्रा से जुड़े एक अन्य मामले में कांग्रेस को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

रॉबर्ट बाड्रा से जुड़ी कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी के अधिकारियों को राजस्थान हाईकोर्ट ने ईडी के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि वो 4 से 6 जनवरी के बीच प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष अपना बयान दर्ज कराएं।
विज्ञापन

पूछताछ के वक्त वकील रहें मौजूद

- फोटो : file photo
आपको बता दें कि कंपनी ने ईडी के समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कंपनी पर राजस्थान के बीकानेर में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। हाईकोर्ट ने कंपनी की याचिका खारिज कर दी है।

जस्टिस पीके लोहरा ने कहा कि याचिका का सम्मान किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि जब अधिकारियों से पूछताछ हो उस वक्त उनके वकील भी वहां मौजूद हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें