फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मंत्री धनंजय मुंडे से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाली महिला पर केस, दी थी दुष्कर्म में फंसाने की धमकी

Thu, 21 Apr 2022 01:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मामले को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया। शिकायत के मुताबिक सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे इस महिला को जानते हैं।
विज्ञापन
Maharashtra minister Dhananjay Munde - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये वसूलने का प्रयास करने के लिए एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान रेणु शर्मा (40) के रूप में हुई। रेणु की बहन करुणा शर्मा ने पिछले साल दावा किया था कि वह धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी है।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मुंडे की शिकायत पर रेणु शर्मा के खिलाफ मालाबार हिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए बुधवार को मध्य प्रदेश के इंदौर से रेणु को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि रेणु को इंदौर की एक अदालत में पेश किया गया और ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर मुंबई लाया गया।

शिकायत के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को आरोपी महिला पहले से जानती है। रेणु शर्मा ने कथित तौर पर मुंडे से पांच करोड़ रुपये नकद और पांच करोड़ रुपये मूल्य की एक दुकान, मोबाइल फोन और अन्य महंगे उपहारों की मांग की थी। रेणु ने मांग पूरी नहीं होने पर मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


मुंडे ने शुरू में रेणु को एक व्यक्ति के माध्यम से तीन लाख रुपये और 1.42 लाख रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन दिया, लेकिन जब उसकी मांगें बढ़ती गईं तो मंत्री ने पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें