तिरुवनंतपुरम में दो पुलिस अफसरों पर रविवार की रात हमला करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वेल्लारदा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अधिकारियों पर उस वक्त हमला किया गया जब वह कराकोणम जंक्शन पर लड़ रहे दो समूहों को दूर करने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों पर किया हमला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जब लड़ाई में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे थे, उनके दोस्तों ने हस्तक्षेप किया और पुलिस कर्मियों को धक्का दिया और उनपर हमला भी किया।
विज्ञापन
दो नामजद आरोपियों समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और एक सिविल पुलिस ऑफिसर (सीपीओ) पर हमला करने के आरोप में दो नामजद आरोपियों समेत नौ अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी के पिता से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
रिकॉर्ड हुआ अफसरों पर हमले का वीडियो
हालांकि, अफसरों पर हमले का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। टीवी चैनल पर भी वीडियो चल रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक समूह के कई लोग दो पुलिस अफसरों पर लाठियों से हमला कर रहे हैं।
मोबाइल फोन निकालते ही फरार हुए हमलावर
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पुलिस अफसरों ने घटना को रिकॉर्ड करने के लिए जेब से अपने मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्ड के लिए निकाले, हमलावर फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि मारपीट में दोनों पुलिस अफसरों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया गया है उनके स्वास्थ्य को लेकर अब चिंता की कोई बात नहीं है।