एक ही परिवार के दो पुरुष, उनकी पत्नियां और दो बच्चे कार में सवार होकर वड़ोदरा जिले के कर्जन तालुका से वापस आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में दो दंपतियों और एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
गुजरात के वड़ोदरा के पास राजमार्ग पर खड़े कंटेनर से एक कार टकरा गई। इस हादसे में दो दंपतियों और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा रविवार देर रात की है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के दो पुरुष, उनकी पत्नियां और दो बच्चे कार में सवार होकर वड़ोदरा जिले के कर्जन तालुका से वापस आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में दो दंपतियों और एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार साल का दूसरा बच्चा इस हादसे में घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पीड़ितों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया।