फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

CAPF: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के मुख्यालयों में क्यों चर्चा का केंद्र बना एक आदेश, क्या मिलेगी ITBP जैसी राहत?

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:15 PM IST

सार

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कई केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय हैं। इनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी व सीआईएसएफ आदि शामिल हैं। सूत्रों का कहना है, कुछ दिन पहले ही आईटीबीपी मुख्यालय में कहा गया कि वे सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े छह-सात बजे तक ही काम करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
CAPF: ITBP - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt


सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कई केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय हैं। इनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी व सीआईएसएफ आदि शामिल हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही आईटीबीपी मुख्यालय में कहा गया कि वे सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े छह-सात बजे तक ही काम करें। हालांकि आधिकारिक टाइम टेबल भी शाम छह से सात बजे के बीच ही रहता है। जनवरी में राहुल रसगोत्रा ने आईटीबीपी के नए डीजी का कार्यभार संभाला था। उन्होंने बल के अधिकारियों व जवानों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मुख्यालय में काम करने का समय निर्धारित कर दिया। सामान्य परिस्थितियों में शाम को सात बजे के बाद कोई अधिकारी या जवान, मुख्यालय में न ठहरें।


दूसरे बलों के ऐसे अधिकारी या जवान, जिन्हें देर रात तक मुख्यालय में बैठना पड़ता है, उन्होंने भी आईटीबीपी जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। स्टाफ का कहना है कि सामान्य दिनों में अगर शाम सात बजे तक उन्हें घर जाने की इजाजत मिल जाए, तो वे परिवार के साथ पर्याप्त समय बिता सकते हैं। उन्हें आराम करने का पूरा समय मिलेगा। जब ऐसा होगा तो वे अगले दिन कहीं ज्यादा जोश व उत्साह के साथ काम कर सकेंगे। वे तनाव से दूर रहेंगे। अधिकारियों व जवानों का कहना है कि आईटीबीपी जैसी व्यवस्था, दूसरे बलों के मुख्यालय में भी हो जाए तो उन्हें राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next