फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypolls: त्रिपुरा उपचुनाव में जमकर हुआ मतदान, बॉक्सानगर में 85.52 और धनपुर में 81.34 प्रतिशत वोटिंग

Tue, 05 Sep 2023 06:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अगरतला

सार

राज्य चुनाव आयोग की से बताया गया है कि उचुनाव में बॉक्सानगर में 81.34 और धनपुर में 85.52 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच बॉक्सानगर और धनपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान संपन्न हो गया। सिपाहीजला जिले में स्थित इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। इस दौरान लोगों ने जमकर मतदान किया। राज्य चुनाव आयोग की से बताया गया है कि उचुनाव में बॉक्सानगर में 81.34 और धनपुर में 85.52 प्रतिशत मतदान हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिपाहीजाला जिले के चुनाव अधिकारी के मुताबिक चुनाव सुबह सात बजे से शुरू हुआ। धनपुर में एक और बोक्सानगर में दो स्थानों सहित तीन स्थानों पर ईवीएम में खराबी की सूचना मिली, जिसे तुरंत हल कर लिया गया। सुबह 9 बजे तक 18.92% मतदान हुआ। हालांकि, सुबह 11 बजे तक इन सीटों पर 40.11 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सुबह 9 बजे तक बॉक्सनगर में 18.97 प्रतिशत और धनपुर में 18.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। धनपुर विधानसभा क्षेत्र के 59 बूथों और बॉक्सनगर के 51 बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहा। त्रिपुरा चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उपचुनाव में बॉक्सानगर में 85.52 और धनपुर में 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सीपीआई (एम) विधायक समसुल हक के निधन और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण ये सीटें खाली हुई थीं। इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी सीपीआई (एम) के बीच है। कांग्रेस और त्रिपुरा विधानसभा में विपक्षी दल टिपरा मोथा ने इन उप-चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए।

धनपुर में, चुनावी मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार बिंदू देबनाथ और सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि, अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र, जिसे अभी भी वाम दल का गढ़ माना जाता है, में भाजपा के तफज्जल हुसैन का मुकाबला अब सीपीआई (एम) के मिज़ान हुसैन से है। करीब 95,075 मतदाता किस्मत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें