फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: बिहार, तेलंगाना में राज्यसभा की दो सीटों पर 30 मई को होगा उपचुनाव

Fri, 06 May 2022 03:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि दोनों उपचुनावों की अधिसूचना 12 मई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार और तेलंगाना की एक एक सीट पर राज्यसभा उपचुनाव 30 मई को होगा। इसकी जानकारी गुरुवार को चुनाव आयोग ने दी। बिहार की सीट 27 दिसंबर, 2021 को जदयू सदस्य महेंद्र प्रसाद की निधन के बाद खाली हुई थी। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होना था।

विज्ञापन


वहीं 4 दिसंबर, 2021 को टीआरएस सदस्य बंदा प्रकाश के इस्तीफे के बाद तेलंगाना सीट पर उपचुनाव होगा। उनका कार्यकाल भी  दो अप्रैल, 2024 को समाप्त होना था।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि दोनों उपचुनावों की अधिसूचना 12 मई को जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें