फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: दो राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए 29 नवंबर को चुनाव

Sun, 31 Oct 2021 01:56 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

केरल कांग्रेस (एम) के जोस के मणि और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष के इस्तीफों के कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल और केरल में एक-एक राज्यसभा सीट के लिए 29 नवंबर को उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने रविवार को उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की। केरल कांग्रेस (एम) के जोस के मणि और तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष के इस्तीफों के कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। 

विज्ञापन


आयोग ने एक बयान में कहा कि चुनावों की अधिसूचना नौ नवंबर को जारी होगी, जबकि मतदान 29 नवंबर को होगा। मतों की गिनती स्थापित परंपरा के मुताबिक मतदान पूरा होने के एक घंटे बाद आरंभ होगी।

मणि ने इस साल जनवरी महीने में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल जुलाई 2024 तक था। घोष ने भी इसी साल सितंबर महीने में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरा होना था। कोरोना की दूसरी लहर के कारण आयोग ने केरल की राज्यसभा सीट पर चुनाव टाल दिया था। साथ ही कहा था कि परिस्थितियों में सुधार के बाद इस पर फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें