फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को सीएम बना BJP ने साधी आधी आबादी, 3 साल में 21 राज्यों के चुनाव में मिलेगा फायदा!

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर भाजपा ने आधी आबादी को साधने का प्रयास किया है। भाजपा को ऐसी उम्मीद है कि उसे रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का सियासी फायदा मिलेगा। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। साल 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होंगे।
 
विज्ञापन
दिल्ली की नई सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा कर भाजपा ने आधी आबादी को साधने का प्रयास किया है। भाजपा को ऐसी उम्मीद है कि उसे रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का सियासी फायदा मिलेगा। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। साल 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होंगे।

विज्ञापन


2027 में भी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। अगले तीन वर्षों में 21  राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा, महिला सीएम का नाम चुनावी राज्यों में भुनाएगी। दूसरा, रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने कांग्रेस को जवाब देने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी, आरएसएस और भाजपा में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व को लेकर आए दिन भाजपा पर निशाना साधती रहती है। 

बता दें कि इस साल के आखिर में बिहार का विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। भाजपा, रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर दूसरे राज्यों के चुनाव में यह कहकर भुनाएगी कि उसने महिलाओं को सियासत में उचित प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मनजिंद्र सिंह सिरसा ने कहा, देखिये भाजपा ने तो दिल्ली में महिलाओं को सीधे ही पचास फीसदी की हिस्सेदारी दे दी है। रेखा गुप्ता को ही मुख्यमंत्री बना दिया है। अब कांग्रेस को भाजपा की आलोचना का मौका नहीं मिलेगा। दूसरे राज्यों में भी महिला मुख्यमंत्री बनाए जाने का फायदा भाजपा को होगा। 2026 में असम, केरल, तमिलनाड, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव होगा।
विज्ञापन


2027 में गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा। उससे अगले वर्ष यानी 2028 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव होना है। 2029 में लोकसभा चुनाव होंगे। भाजपा, महिला मुख्यमंत्री का मुद्दा उक्त सभी चुनावों में भुनाएगी। विधायक हरीश खुराना का कहना था, भाजपा ने महिलाओं को पूरा सम्मान दिया है। अब कांग्रेस को यह कहने का मौका नहीं मिलेगा कि भाजपा में महिलाओं को मुख्यमंत्री जैसा शीर्ष पद नहीं दिया जाता। दिल्ली में महिला को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने पूरे देश में यह संदेश दे दिया है कि पार्टी को 'आधी आबादी' यानी महिलाओं की चिंता है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें