फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

By Election Result: मुसलमानों में बढ़ रही भाजपा की लोकप्रियता, आदिवासियों पर पकड़ बरकरार; त्रिपुरा से संकेत

अमित शर्मा
Updated Fri, 08 Sep 2023 04:17 PM IST

सार

त्रिपुरा उन चंद राज्यों में शामिल है जहां पर वामपंथी दलों की जड़ें आज भी बहुत मजबूत हैं। वे यहां लंबे समय तक सत्ता में या सत्ता के भागीदार रहे हैं। गैर वामदलों के शासन में रहने पर वे यहां प्रमुख विपक्षी दलों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के नतीजे। - फोटो : Amar Ujala


खास बात यह है कि बोक्सा नगर की सीट मुस्लिम बहुल है और वही यहां चुनावी समीकरण बदलने में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। मतदाताओं के इस समीकरण को ध्यान रखते हुए ज्यादातर पार्टियां भी यहां मुस्लिम प्रत्याशियों पर ही दांव लगाती हैं। भाजपा ने भी यहां मुस्लिम प्रत्याशी पर ही दांव लगाया था। यहां सीपीएम का दबदबा रहा है, लेकिन इस चुनावी परिस्थिति में बोक्सा नगर सीट पर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी तफज्जुल हुसैन की जीत अहम मानी जा रही है।


वामपंथी गढ़ को तोड़ना भाजपा की बड़ी सफलता

त्रिपुरा उन चंद राज्यों में शामिल है जहां पर वामपंथी दलों की जड़ें आज भी बहुत मजबूत हैं। वे यहां लंबे समय तक सत्ता में या सत्ता के भागीदार रहे हैं। गैर वामदलों के शासन में रहने पर वे यहां प्रमुख विपक्षी दलों में शामिल रहे हैं। बोक्सा नगर सीट पर सीपीएम 2003 से ही काबिज रही है। ऐसे में इस सीट पर 20 साल बाद भाजपा का परचम लहराना महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।  




धनपुर भी वामपंथी गढ़, भाजपा ने बचाई सीट

धनपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के बिंदु देबनाथ को जीत मिली है। भाजपा ने इस सीट पर भी सीपीएम के कौशिक चंद को हराया है। यह सीट भी 1972 से 2018 तक सीपीएम के कब्जे में रही है। पिछले चुनाव में भाजपा की प्रतिमा भौमिक ने इस सीट पर भाजपा की जीत का खाता खोला था। इस प्रकार भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। 


भाजपा ने कहा- त्रिपुरा की जीते विकासवादी सोच का नतीजा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि देश में कुछ लोगों का ऐसा विशेष समूह है जो लगातार भाजपा के विरुद्ध अभियान चलाते रहते हैं। लेकिन त्रिपुरा उप चुनाव परिणामों ने यह बता दिया है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदिवासियों और मुसलमानों के बीच लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल सीट बोक्सा नगर और आदिवासी बहुल सीट धनपुर पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत उन लोगों को जनता का जवाब है और यह केंद्र सरकार के विकासवादी और सबको साथ लेकर चलने वाली सोच की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next