फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं के साथ लिस्ट में कन्हैया कुमार का भी नाम

Fri, 08 Oct 2021 03:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा व कुछ राज्यों की विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचार घोषित किए गए हैं। इनमें हाल ही में भाकपा छोड़ कांग्रेस में आए कन्हैया कुमार को भी जगह मिली है।
 
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने 30 अक्तूबर को होने वाले लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने शुक्रवार को 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।

विज्ञापन

तीन लोकसभा और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग 30 अक्तूबर को उपचुनाव करा रहा है। मतगणना 2 नवंबर को होगी। आठ अक्तूबर नामांकन का अंतिम दिन है। 13 अक्तूबर तक लोकसभा और 16 अक्तूबर तक विधानसभा सीटों के लिए नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन उपचुनावों के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। इसके लिए राज्यों से व्यापक इंतजाम करने के लिए कहा गया है।
                                               
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव यहां: लोकसभा की जिन तीन सीटों पर मतदान होना है, वह हैं हिमाचल प्रदेश की मंडी, दादर-नागर हवेली और मध्य प्रदेश की खंडवा।
विधान सभा उपचुनाव कहां कहां: असम की 5 सीटें, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, मध्यप्रदेश, हिमाचल और मेघालय की 3-3 सीटें, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की 2-2 सीटें, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड और तेलंगाना की 1-1 सीट पर उपचुनाव होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें