फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बस चालक ने वाहन से खो दिया नियंत्रण, चार की मौत

Tue, 30 Apr 2024 02:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य नौ लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना सुबह साढ़े नौ बजे घटी, जब बस 45 यात्रियों को लेकर चांदवड शहर से नासिक की तरफ जा रही थी। ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहन आपस में टकरा गए। 
विज्ञापन


इस टक्कर में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज नासिक के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें