फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bureaucratic Reshuffle: छुट्टी वाले दिन केंद्र ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Sun, 25 Sep 2022 04:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल किया है। इस बाबत कार्मिक मंत्रालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
आईएएस अधिकारियों का तबादला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साप्ताहिक छुट्टी वाले दिन यानी रविवार को केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तर पर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कई आईएएस अधिकारियों के पदों और विभागों में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम की कमान सौंपी गई है। उन्हें  ईएसआईसी का महानिदेशक बनाया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं राजेंद्र कुमार 
राजेंद्र कुमार 1992-बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं। इस समय वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। उनके अलावा भी कई शीर्ष अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है। 

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, गुजरात कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी टी नटराजन अब वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, वी हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में इसी विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला
उनके अलावा केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार आशीष श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय के अंतर राज्य परिषद सचिवालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, जयदीप कुमार मिश्रा अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार होंगे। जयदीप कुमार मिश्रा इस समय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।

कांर्मिक मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि नितीश्वर कुमार को मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रिक्त पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड करके महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। नितीश्वर कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर हैं।

वी राधा देंगी नीति आयोग में सेवा 
इसके साथ ही गृह मंत्रालय के नेटग्रिड में अतिरिक्त सचिव एल सत्य श्रीनिवास का तबादला वाणिज्य विभाग में कर दिया गया है। वे वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में सेवा देंगे। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग में अतिरिक्त सचिव वी राधा को नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। 

वहीं, ओडिशा कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रंजना चोपड़ा की नियुक्ति संस्कृति मंत्रालय में की गई है। उन्हें इस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें