फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mankading: मांकडिंग विवाद पर अश्विन ने लिए बिलिंग्स और एंडरसन के मजे, बताया गेंदबाज को क्यों देना चाहिए अवॉर्ड

Sun, 25 Sep 2022 04:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लॉर्ड्स में दीप्ति शर्मा द्वारा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर किया गया यह रनआउट 'मांकडिंग' के जैसा था। दीप्ति का यह तरीका इंग्लैंड के कुछ पुरुष खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। इस मैच का अंत जिस तरीके से हुआ उस पर विवाद हो गया। लॉर्ड्स में दीप्ति शर्मा द्वारा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर किया गया यह रनआउट 'मांकडिंग' के जैसा था। दीप्ति का यह तरीका इंग्लैंड के कुछ पुरुष खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। इनमें सैम बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन प्रमुख हैं। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन खिलाड़ियों के मजे लेने में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


दरअसल, मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 43.3 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बना लिए थे। चारलोट डीन 47 और फ्रेया डेविस 10 रन बनाकर नाबाद थीं। 44वें ओवर की चौथी गेंद को करने से पहले दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी चारलोट डीन को रनआउट कर दिया। इंग्लैंड की टीम 16 रन से मैच हार गई।

ब्रॉड और एंडरसन ने क्या कहा?
जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया। ब्रॉड ने कहा, ''मुझे मांकडिंग को लेकर बहस वास्तव में दिलचस्प लगती है। दोनों पक्षों में कई तरह के विचार हैं। मेरा निजी तौर पर मानना है कि मैं इस तरह से मैच जीतना पसंद नहीं करूंगा और मैं इस तरह की अलग सोच रख कर खुश हूं।''
विज्ञापन


वहीं, जेम्स एंडरसन ने इस पर कहा, ''मैं कभी यह समझ नहीं पाऊंगा खिलाड़ियों को इसकी जरूरत क्यों पड़ती है।'' एंडरसन ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ऐसा लग रहा है कि गेंदबाज गेंद नहीं करना चाह रही। इस पर बिलिंग्स ने उनसे कहा, ''अगर ऐसा होता तो आप सोचिए आपके कितने विकेट होते।'' एंडरसन को लेकर बिलिंग्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अश्विन ने कहा कि यह एक अच्छा आइडिया है कि गेंदबाजों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

अश्विन का ट्वीट
अश्विन ने ट्वीट में कहा, ''वास्तव में यह एक अच्छा विचार है। मुश्किल परिस्थितियों में चालाकी दिखाते हुए विकेट लेने के लिए पुरस्कार देना चाहिए। गेंदबाज को यह पता होता है कि ऐसा करने पर उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आईसीसी को इसके लिए बहादुरी अवॉर्ड देना कैसा रहेगा?''

विज्ञापन


दीप्ति ने कैसे किया डीन को रनआउट?
दरअसल, चारलोट नियमों के खिलाफ जाकर गेंद फेंकने से पहले रन के लिए क्रीज से बाहर निकल चुकी थीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने दो-तीन बार उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था। दीप्ति जब चौथी गेंद डालने के लिए आगे बढ़ीं और क्रीज तक पहुंची तो उन्होंने देखा कि चारलोट डीन गेंद फेंकने से पहले ही आगे बढ़ चुकी हैं। दीप्ति ने गेंद नहीं फेंका और डीन को रनआउट कर दिया। पहले ऐसा करने पर इसे मांकडिंग कहा जाता था, लेकिन अब आईसीसी ने इसे नियमों में शामिल कर लिया है। बल्लेबाज गलत तरीके से अब लाभ नहीं उठा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें