फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: अलग-अलग थीम पर बन रहे बुलेट ट्रेन के स्टेशन, जानें मुंबई से अहमदाबाद तक के स्टेशनों की डिजाइन

Fri, 04 Oct 2024 03:57 PM IST
बशु जैन डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिस शहर की जो विशेष खासियत या पहचान है उसी थीम पर इन स्टेशन की डिजाइन तैयार की जा रही है। ताकि लोग इनसे जुड़ाव महसूस कर सकें। वहीं स्थानीय लोग भी अपने शहरों गर्व कर सकें।
 
विज्ञापन
नई थीम पर बनेंगे बुलेट ट्रेन के स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट काम तेजी से चल रहा है। इस रेल कॉरिडोर के अंतर्गत बनने वाले सभी 12 स्टेशनों को अलग अलग डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है। जिस शहर की जो विशेष खासियत या पहचान है उसी थीम पर इन स्टेशन की डिजाइन तैयार की जा रही है। ताकि लोग इनसे जुड़ाव महसूस कर सकें। वहीं स्थानीय लोग भी अपने शहरों गर्व कर सकें।
विज्ञापन


इन स्टेशनों की थीम की बात करें तो साबरमती में महात्मा गांधी का चरखा, आणंद में दूध और श्वेत क्रांति,अहमदाबाद में शहर की समृद्ध संस्कृति दिखाई जाएगी। स्टेशन पतंगों की डिजाइन से भी सजा होगा। बिलिमोरा में आम के बाग, वडोदरा में वट वृक्ष, सूरत में हीरे के आकार की झलक दिखाई देगी। भरूच स्टेशन को 150 साल पुरानी कला और इसके कलाकारों का सम्मान करते हुए कपास की बुनाई दिखाते हुए डिजाइन किया गया है। मुंबई स्टेशन में सागर की लहरें, जबकि विरार स्टेशन पर्वतीय हवाओं की तर्ज पर बनेगा। गुजरात में आठ स्टेशन और महाराष्ट्र में चार स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं।

गुजरात का सूरत विश्व में डायमंड सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। यहां दुनिया भर के कई हीरों को तराशने के साथ पॉलिश भी किया जाता है। इसलिए बुलेट ट्रेन के सूरत स्टेशन के अंदर और बाहर के हिस्सों को हीरे के आकार में तैयार किया जा रहा है। गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन स्टेशन पर शहर की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों की झलक दिखाई देगी। सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और पतंगोत्सव इस शहर की खास पहचान है।
विज्ञापन


साबरमती का बुलेट ट्रेन का स्टेशन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे से प्रेरित होगा। महात्मा गांधी जी साबरमती आश्रम में चरखा चलाते थे। भरुच स्टेशन की झलक कपास की बुनाई जैसी होगी। इसके अंदर से भी इसी तर्ज पर डिजाइन किया जाएगा। दरअसल, देश में कपास एक प्रमुख फसल है। इसकी खेती के लिए भरूच की मिट्टी को सबसे आदर्श माना गया है।

आणंद स्टेशन की डिजाइन दूध,श्वेत क्रांति से प्रेरित होगी। इसका आंतरिक भाग भी इसी तर्ज पर तैयार किया गया है। आणंद दुग्ध राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है।अमूल जैसी कंपनियों ने यहीं से शुरुआत की थी। गुजरात का बिलिमोरा आम के बाग के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसलिए आम के बागों की तर्ज पर इस स्टेशन को तैयार किया जा रहा है। जबकि वडोदरा स्टेशन का बाहरी हिस्सा बरगद के पेड़ की तरह से डिजाइन किया जा रहा है।

वहीं महाराष्ट्र के विरार स्टेशन के फसाड में लोगों को पहाड़ों की हवा की लहर दिखाई देंगी। स्टेशन में प्रवेश करने से पहले बाहर से इसकी बिल्डिंग देखने लायक होगी। उल्हास नदी के पास बनने वाले ठाणे स्टेशन की छत पर लहरों की छाप दिखाई देंगी तो विरार स्टेशन पर पहाड़ों से आने वाली हवाओं की झलक नजर आएगी।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट जैसे बनाए जाने वाले बुलेट ट्रेन के सभी स्टेशन कुछ खास होंगे। बुलेट ट्रेन के सभी स्टेशनों को उस शहर की खूबियों को समेटते हुए इसलिए भी खास बनाया गया है ताकि यहां से जो भी यात्री आए-जाएं उन्हें शहर की खूबियों के बारे में भी जानकारी मिल सके। इसके लिए स्टेशनों में एक तरफ शहरों के बारे में थोड़ी जानकारी भी दी जाएगी।

इन 12 स्टेशनों में केवल मुंबई स्टेशन अंडरग्राउंड बनाया जा रहा है। बाकी सभी 12 स्टेशन सामान्य स्टेशनों की तरह ही होंगे। सभी स्टेशनों में मल्टीपल फैसिलिटी होंगी। जिनमें वेटिंग लाउंज, बेबी केयर रूम, रेस्ट रूम, साफ-सुथरे टायलेट, शॉप्स और बिजनेस लांउज समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें