फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश अधिसूचना के दायरे से बाहर हो सकते भैंस और ऊंट

Fri, 02 Jun 2017 06:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशियों की खरीद फरोख्त संबंधी केंद्र सरकार की अधिसूचना पर विवाद के बीच भैंसे को इसके दायरे से बाहर निकालने पर करीब करीब सहमति बन गई है।
विज्ञापन


नए नियम पर उपजे देशव्यापी विवाद के बाद पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डा हर्षवर्धन की बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ ढाई घंटे की मैराथन बैठक हुई। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश वापसी के बाद अधिसूचना के कुछ प्रावधानों में बदलाव लाने पर विस्तृत विचार विमर्श होगा। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अधिसूचना की भाषा स्पष्ट न होना भी विवाद की वजह बनी है। इसके जरिए सरकार की मंशा गोवंश (गाय, बैल बछड़ा) को कत्लखाना जाने से बचाने की थी।
विज्ञापन


मगर अधिसूचना की भाषा यह भी संदेश देती है कि भविष्य में भैंस, भैंसे, ऊंट जैसे जानवरों की खरीद-बिक्री के लिए भी यह सुनिश्चित करना होगा इसे कत्ल के लिए खरीदा-बेचा नहीं जा रहा। यही कारण है कि बृहस्पतिवार की बैठक में भैंस, भैंसे, ऊंट जैसे जानवरों को अधिसूचना के बाहर रखने पर लगभग सहमति बन गई।

दरअसल अधिसूचना पर विवाद गहराने के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को इसकी समीक्षा की थी। इसके बाद हर्षवर्धन के जर्मनी से स्वदेश लौटते ही पीएमओ के अधिकारियों ने उनके साथ लंबी बैठक की।
विज्ञापन


फिलहाल अधिसूचना के प्रावधानों में बदलाव को ले कर पीएमओ ने नोट्स तैयार कर लिया है। अब प्रधानमंत्री के स्वदेश लौटने के बाद पीएमओ केअधिकारी उनके साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें