फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: बीएसएफ ने बांग्लादेशी तस्कर को किया गिरफ्तार, 17 लाख से ज्यादा कीमत के सोने के बिस्किट बरामद

Tue, 13 Sep 2022 04:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

मेघालय में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को सोने की तस्करी करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के जवानों ने उसके पास से 17 लाख रुपये की कीमत से ज्यादा के सोने के तीन बिस्किट बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में भी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर तस्कर खूब सक्रिय हैं। यहां आए दिन तस्करों के खिलाफ बीएसएफ की कार्रवाई के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला मेघालय के पश्चिमी जिले की जयंतिया हिल्स सीमा का है। यहां मंगलवार को बीएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार करते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी जिले की जयंतिया हिल्स सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद हसन अली उम्र 62 साल बताया है। बीएसएफ ने उसके पास से 348 ग्राम वजन के 3 सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। इन सोने के बिस्किटों की कीमत 17.57 लाख रुपये बताई जा रही है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें