फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़कंप: पंजाब के बाद अब बंगाल में बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या, पहले साथी को मारी गोली

Mon, 07 Mar 2022 03:08 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रविवार को अमृतसर में ड्यूटी से परेशान एक जवान ने चार साथियों की जान ले ली। और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के बाद अब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बीएसएफ जवान ने सहकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि घटना भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बीएसएफ के जलांगी शिविर में तड़के हुई। अधिकारियों के अनुसार, दोनों को स्थानीय पुलिस ने तलब किया था, जिसके बाद उनमें झड़प हो गई।
विज्ञापन


रविवार को अमृतसर में जवान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, चार की मौत
बता दें कि रविवार को अमृतसर में बीएसएफ के पांच जवानों की मौत हो गई थी। ड्यूटी की समय अवधि से परेशान एक बीएसएफ जवान ने कैंप में रविवार को अपने साथियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इसमें चार जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस हादसे में गोली चलाने वाले आरोपी कांस्टेबल सतीप्पा एसके की भी मौत हुई है। यह हादसा रविवार सुबह 9.30 से 9.45 बजे के बीच खासा इलाके में स्थित 144 बटालियन के कैंपस में हुआ। यह कैंपस अटारी-वाघा बार्डर से करीब 12-13 किलोमीटर दूर स्थित है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शायद अपनी ड्यूटी के घंटों को लेकर परेशान था। इतना ही नहीं, उसने कैंपस में खड़ी कमांडिंग अधिकारी की गाड़ी पर भी गोली चलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें