फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 45 घुसपैठियों को किया गिरफ्तार, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल

Thu, 14 Sep 2023 10:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : ट्विटर/बीएसएफ
विज्ञापन

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 68वीं वाहिनी के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले की अलग-अलग जगह से 45 घुसपैठियों को गैर कानूनी रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते समय गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जन संपर्क अधिकारी एके आर्य, डीआईजी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सीमा चौकी सिंगामोरा के जवानों ने तीन अलग–अलग जगह से 38 बांग्लादेशी और भारतीय घुसपैठियों को गैर कानूनी तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करते दबोचा। पकड़े गए व्यक्तियों में 20 महिलाएं, चार बच्चे और 4 पुरुष बांग्लादेशी नागरिक हैं तथा संदिग्ध भारतीय नागरिकों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और 1 पुरुष शामिल है।

इसी के साथ एक और घटना में 68वीं वाहिनी की सीमा चौकी रनघाट के जवानों ने दो घटनाओं में सात घुसपैठियों को गैर कानूनी तरीके से भारत–बांग्लादेश सीमा पार करने के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं तथा भारतीय नागरिकों में दो पुरुष और महिला महिला दलाल शामिल है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक बारीसाल, मानिकगंज और जशोर जिलों के रहने वाले हैं तथा भारतीय दलाल सीमावर्ती गांव कुलिया और ओलडंगा, जिला उत्तर 24 परगना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के बयानों से पता चला है कि बांग्लादेशी नागरिक बेहतर जीवनयापन और पैसे कमाने के इरादे से भारत के विभिन्न शहरों से आ रहे थे। इसके अलावा, भारतीय नागरिकों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बांग्लादेश जा रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशी और भारतीय नागरिकों को जब्त किए गए सामान के साथ पुलिस थाना बागदाह को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें