फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big News: बीएसएफ ने भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय खबरें

Thu, 05 Oct 2023 12:51 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बीएसएफ गुजरात के जन संपर्क अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, चार अक्तूबर की शाम बीएसएफ के गश्ती दल ने सर क्रीक पर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखी। बीएसएफ के जवान तत्काल मौके र पहुंचे और पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा। सर क्रीक गुजरात और सिंध प्रांत के बीच एक जल पट्टी है।
विज्ञापन
Pakistani fisherman - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के समुद्र तट के पास सर क्रीक पर भारतीय क्षेत्र में घुसे एक पाकिस्तानी मछुआरे को मोटर लगी नौका के साथ पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए मछुआरे की पहचान मोहम्मद खमेसा (50) के रूप में हुई है जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला है।
विज्ञापन


बीएसएफ गुजरात के जन संपर्क अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, चार अक्तूबर की शाम बीएसएफ के गश्ती दल ने सर क्रीक पर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखी। बीएसएफ के जवान तत्काल मौके र पहुंचे और पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा। सर क्रीक गुजरात और सिंध प्रांत के बीच एक जल पट्टी है।

भाजपा जांच दल आज हिंसा प्रभावित शिवमोगा जाएगा
भाजपा का जांच दल आज कर्नाटक के हिंसा प्रभावित शिवमोगा क्षेत्र का दौरा करेगी। रविवार को रागी गुड्डा इलाके में ईद मिलाद जुलूस के दौरान पथराव की कथित घटनाओं के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। वहां स्थिति अब नियंत्रण में है। कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नलिन कुमार कतील ने हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने पार्टी नेताओं की समिति का गठन किया, जो मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाएगा। 

सीबीआई ने शुरू की एनटीए जेईई में 98 या 33 स्कोर की जांच
सीबीआई ने ओडिशा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जेईई अभ्यर्थी की उन शिकायतों पर प्रारंभिक जांच शुरू की है जिसमें एनटीए के अंकों पर आपत्ति जताई थी। अंशुमान कानूनगो ने दावा किया था कि जेईई 2022 के लिए एनटीए की ओर से ईमेल पर उसे जो अंकपत्र प्राप्त हुआ उसमें 98 स्कोर था। लेकिन एनटीए ने इसका खंडन करते हुए बताया था कि उसका स्कोर बहुत कम 33 ही था। हाईकोर्ट ने सीबीआई से अंशुमान के दावों की सत्यता जांचने का निर्देश दिया था। 

जमात-ए-इस्लामी-हिंद ने महिला आरक्षण में मुस्लिम महिलाओं के लिए मांगा कोटा
बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद जमात-ए-इस्लामी-हिंद ने मुसलमानों के लिए आबादी के अनुरूप सरकारी नौकरियों और सुविधाओं में हिस्सेदारी मांगी है। संस्था के उपाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद सलीम ने महिला आरक्षण में ओबीसी के साथ मुस्लिम महिलाओं के लिए कोटा की वकालत की है। संस्था ने संसद में भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी की बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर चिंता जाहिर की है।

सलीम ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के बाद जाति गणना देश में मुसलमानों की बदहाल तस्वीर पेश करते हैं। सभी वर्गों के सशक्तीकरण के लिए देश में आबादी के अनुरूप सरकारी नौकरियों, कार्यक्रमों, नीतियों में अलग-अलग वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि आबादी के अनुरूप अलग-अलग वर्गों को उचित हिस्सेदारी नहीं मिली है। इसमें बदलाव लाने की जरूरत है। सलीम ने विधूड़ी मामले में पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि विधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई न होने से मुसलमानों के खिलाफ बनाए गए नफरत के माहौल को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

चेन्नई हवाई अड्डे पर तकनीकी खामी से कई उड़ानें हुईं बाधित
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सर्वर की गड़बड़ी के चलते अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान संबंधी सेवाएं कई घंटे तक बाधित रहीं। इसकी वजह से शहर से बाहर जाने वाली नौ उड़ानों के करीब 1,500 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले लंबा इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे सर्वर में खराबी का पता चला, जिसे सुबह 6 बजे तक दुरुस्त किया जा सका। इससे यात्रियों के बोर्डिंग पास की छपाई प्रभावित हुई। कोलंबो, दुबई और बैंकॉक जाने वाले यात्रियों को इसकी वजह से लंबा इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें