फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brexit रिजल्ट का असर, सेंसेक्स में भारी गिरावट

Fri, 24 Jun 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट - फोटो : Agency
विज्ञापन
यूरोपीय यूनियन से अलग होने को लेकर ब्रिटेन में चल रहे मतविभाजन के बीच भारतीय शेयर बाजार हिचकोले खाने लगा है। ब्रिटेन में शुरुआती रूझानों के मुताबिक करीब 52 फीसदी लोगों ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में वोट डाला है। आज सुबह जब भारतीय बाजार में इस बाबत खबर आई तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों में बाजार खुलने के साथ ही गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज जहां 26,737.50 अंक पर खुला था। बाजार खुलने के साथ ही बीएसई में 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सुबह 26,367.48 अंकों पर पहुंच गया। बाद में सेंसेक्स में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9.15 मिनट पर सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 26062.15 के स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक बीएसई 26195 अंक के स्तर पर पहुंच गया था।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 253 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 3 फीसदी की गिरावट के साथ 8,016 अंक के स्तर पर पहुंच गया। एक डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में 74 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद रुपए की कीमत 67.99 के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें