फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम को 10,000 करोड़ हर्जाने मामले में जवाब के लिए चार हफ्ते का समय मिला

Sat, 14 Dec 2019 02:59 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

63 मून्स टेक्नोलॉजी के 10,000 करोड़ रुपये हर्जाना मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम सहित दो वरिष्ठ अफसरों को चार हफ्ते में जवाब देने को कहा है। कंपनी के वकील विश्वनाथन अय्यर ने कहा कि चिदंबरम और दो अधिकारी केपी कृष्णन और रमेश अभिषेक कोर्ट द्वारा दिए गए आठ हफ्ते के समय में हलफनामा दायर करने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन


जस्टिस एके मेनन ने तीनों से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अगर जवाब नहीं दिया तो और वक्त नहीं दिया जाएगा और उनकी अनुपस्थिति में सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने 22 अक्तूबर को तीनों को आठ हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। 

दरअसल 63 मून्स टेक्नोलॉजी (पूर्ववर्ती फिनांशियल टेक्नोलॉजी लिमिटेड) का इन तीनों पर आरोप है कि कांग्रेस की सरकार में वित्तमंत्री रहते चिदंबरम ने एनएसईएल से जुड़े 5600 करोड़ के घोटाले में ‘दुर्भावनापूर्ण’ तरीके से कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें