फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की आय 50 फीसदी बढ़ी : राहुल का सत्तारूढ़ पार्टी पर तंज, जनता से पूछा- आपकी कमाई कितनी बढ़ी?

Sat, 28 Aug 2021 04:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की आय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की रिपोर्ट पर हैरानी जताई है। उन्होंने इस पर तंज करते हुए लोगों से उनकी कमाई में कितनी बढ़ोतरी हुई, यह पूछा है।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने भाजपा की आय 50 फीसदी बढ़ने की एक एनजीओ की रिपोर्ट को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनावी बांडों से भाजपा की कमाई में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसे लेकर राहुल ने भाजपा पर तंज करते हुए आम लोगों से पूछा कि आपकी कमाई कितनी बढ़ी है?

विज्ञापन


राहुल गांधी ने शनिवार का ट्वीट किया, भाजपा की आय 50 फीसदी बढ़ी है और आपकी? इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट भी साझा की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में भाजपा की आय 50 फीसदी बढ़ी है। इसमें भी ज्यादातर पैसा चुनावी बांड के जरिए आया है। 
विज्ञापन

 
बता दें, कांग्रेस ने चुनावी बांड जारी करने का विरोध किया था। पार्टी का कहना है कि इससे सत्तारूढ़ पार्टी को मदद मिलती है। 




राहुल गांधी ने हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान बलप्रयोग के विरोध में ट्वीट कर कहा 'फिर ख़ून बहाया है किसान का,शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का!'
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें