फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर आरोप

Sun, 07 Nov 2021 02:27 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भाजपा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भगवानपुर इलाके में एक कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे शंभु मैती नाम के व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू के घाव के कई निशान थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भगवानपुर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्रनाथ मैती ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस से कथित तौर पर समर्थन पाने वाले गुंडों ने मोहम्मदपुर गांव में मध्यरात्रि को शंभु को घर से बाहर निकलने के लिए कहा और उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के आठ-नौ महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है और यह पार्टी विपक्षियों को स्वच्छंद जगह देने में नहीं बल्कि हत्या और रक्तपात की राजनीतिक में विश्वास करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें