फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप से बाहर होने पर मुख्य कोच मार्क बाउचर का छलका दर्द, कहा- इसे हजम करना आसान नहीं

Sun, 07 Nov 2021 02:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप से दक्षिण अफ्रीका के बाहर होने के बाद कोच मार्क बाउचर ने निराशा जताई है।  साउथ अफ्रीका ने विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन नेट रन रेट में पिछड़ जाने के चलते सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सका। बाउचर ने कहा यह कड़वा घूट पीने जैसा है। 
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व कप में शनिवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड पर 10 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के लिए जीतना जरूरी था। लेकिन जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस मुकाबले के बाद टी-20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया। एक मैच के अगर छोड़ दिया जाए तो पूरे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मैच जीते। लेकिन नेट रन रेट के मामले में पिछड़ जाने के बाद वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद मुख्य कोच मार्क बाउचर काफी निराश दिखे और उन्होंने इस कड़वा घूट पीने जैसा बताया। 

विज्ञापन


विश्व कप से बाहर होना कड़वा घूट पीने जैसा

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा, यह सफल नहीं रहा, क्योंकि हम वर्ल्ड कप से बाहर हो गए, विश्व कप से बाहर होना कड़वा घूट पीने की तरह है। उन्होंने आगे कहा, पूरे वर्ल्ड कप के दौरान हमने शानदार प्रदर्शन किया, पहले मैच हारने के बाद हमने दबाव में क्रिकेट खेली, ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के लिए यह बहुत ही मुश्किल समय है, हम जानते थे कि आज के मैच में कया करना है, लेकिन समीकरण हमारे लिए काफी जटिल थे, मैंने मैच से पहले खिलाड़ियों से कहा था कि आप उन्हीं चीजों को नियंत्रित कीजिए जिन्हें कर सकते हैं, हमारी टीम ने आज अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसे हजम करना आसान नहीं है। 

मौके का फायदा उठाने में नाकाम रही टीम

हेड कोच मार्क बाउचर को इस बात का बेहद खेद है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ मिले अवसर का फायदा नहीं उठा पाई। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हमने 118 रनों के स्कोर बचाव लगभग कर लिया था। लेकिन बांग्लादेश के विरुद्ध मैच में चूक गया जबिक, उस मैच में नेट रन रेट को सुधारा जा सकता था। बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 85 रनों का टारगेट हासिल करने के लिए 13.3 ओवर बल्लेबाजी की। अगर टीम यह टारगेट आठ ओवर में हासिल कर लेती तो फिर हमें इस समस्य का सामना नहीं करना पड़ता और चीजें अलग होतीं। हालांकि मुख्य कोच टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से काफी संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि टीम को आगे लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें