फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सीएम की कथित 'गद्दार' टिप्पणी को लेकर बवाल, बीजेपी समर्थकों ने टीएमसी कार्यालय पर जड़ा ताला

Sun, 14 Apr 2024 11:59 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: सीएम की कथित 'गद्दार' टिप्पणी को लेकर बवाल, बीजेपी समर्थकों ने टीएमसी कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
सीएम ममता और सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित तौर पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी पर बवाल मच गया। भाजपा समर्थकों ने उनके विरोध में रविवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर ताला जड़ दिया और कई घंटों तक उसे बंद रखा।

विज्ञापन


इसके बाद पार्टी के तमलुक लोकसभा उम्मीदवार देबांगशु भट्टाचार्य के नेतृत्व में टीएमसी समर्थकों ने ताला तोड़ दिया और क्षेत्र को खाली कर दिया। 

टीएमसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता प्रलय पाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उत्तर बंगाल में एक बैठक की थी। इस दौरान नंदीग्राम विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके परिवार को पूर्व मेदिनीपुर में कांथी का गद्दार बताया था।

प्रलय पाल ने कहा, 'सीएम ने हमारे नेता अधिकारी और यहां के लोगों का अपमान किया। हमने टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता की ऐसी अभद्र टिप्पणियों के विरोध में सड़क को अवरुद्ध कर दिया और टीएमसी कार्यालय पर ताला लगा दिया।'
विज्ञापन


भट्टाचार्य ने भाजपा के दावों पर किया पलटवार
बीजेपी के दावों पर पलटवार करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि अधिकारी ने आखिर क्यों टीएमसी का दामन छोड़ा था। क्योंकि वह सीबीआई की पूछताछ से बचना चाहते थे और इस वजह से बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

प्रलय पाल ने जोर देकर कहा कि सीएम और उनकी पार्टी पूर्व मेदिनीपुर के लोगों का बहुत सम्मान करती है। यह भाजपा है जो सीएम के नाम पर झूठ बोल रही है, लेकिन नंदीग्राम के लोग उनके बहकावे में नहीं आए। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और विरोध प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों के बीच कोई झड़प नहीं हुई.

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें