फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भाजपा-शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नागपुर दक्षिण-पश्चिम से लड़ेंगे सीएम

Tue, 01 Oct 2019 02:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह-देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 125 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। जिसके कुछ देर बाद शिवसेना ने भी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।भाजपा ने  पहले ही साफ कर चुकी है कि वह राज्य में शिवसेना और कुछ छोटे सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। भाजपा महासचिव अरूण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से और महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल कोथरूड से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपनी सहयोगी शिवसेना और कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को मतदान होने हैं और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची
विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन को पार्टी ने जामनेर से अपना उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, 'एक बार फिर तीन चौथाई बहुमत के साथ हमारी सरकार बनने वाली है। 125 विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी तय किए जा चुके हैं। जिसकी सूची हम जारी कर रहे हैं। 12 विधानसभा के उम्मीदवारों को बदला गया है।  52 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। जिसमें 12 महिलाएं शामिल हैं।'
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी अपने 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली बार परंपरा तोड़कर ठाकरे परिवार के युवा सदस्य आदित्य ठाकरे को वर्ली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह तीन अक्तूबर को अपनी नामांकन दाखिल करेंगे।

यहां देखें शिवसेना उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें