भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
सत्ताधारी डीएमके पर हमला करते हुए भाजपा प्रमुख नड्डा ने कहा, DMK के मायने वंशवाद (डायनेस्टी), धन की उगाही (Money swindling) और कट्टा पंचायत (Katta Panchayat) है। उन्होंने भाजपा समर्थकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का भी जिक्र किया।
नड्डा ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तमिलनाडु में भाजपा का जनाधार मजबूत करने और पार्टी को बहुमत दिलाने का आह्वान करते हुए बीजेपी चीफ नड्डा ने कहा, इस प्रदेश में कमल खिलने दीजिए, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
चेन्नई की रैली में आक्रोशित दिखे जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तमिलनाडु बेहद खास है। तमिलनाडु के बेटे एम एस स्वामीनाथन ने देश में कृषि क्रांति लाई। सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। बकौल जेपी नड्डा, हम सभी जानते हैं कि भाजपा के नेता- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र निर्माण के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तमिलनाडु के समृद्ध योगदान को समुचित सम्मान दिया है।
नड्डा को चेन्नई में आपातकाल की याद आई