फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न योजना के विस्तार का फैसला दिखाता है कि मोदी सरकार गरीबों के साथ है : नड्डा

Tue, 30 Jun 2020 06:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाडपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर तक विस्तार किए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरदर्शी बताया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मंगलवार को कहा कि यह कदम गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार की कटिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि गरीब कल्याण पैकज के तहत अप्रैल 2020 से शुरू की गई इस योजना पर नवंबर 2020 तक लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


उन्होंने योजना के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'देश के 80 करोड़ गरीबों के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच महीनों तक जारी रखने का प्रधानमंत्री का दूरदर्शी निर्णय स्वागत योग्य कदम है, जो गरीबों के उत्थान के लिए उनकी कटिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।’
 

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया गया है। इससे 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही सजगता और संवेदनशीलता के साथ कोरोना महामारी में देश का नेतृत्व का किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज प्रधानमंत्री जी ने जरूरतमंद परिवारों के लिए फ्री अनाज की व्यवस्था को अगले पांच माह के लिए बढ़ा दिया है। इस निर्णय के लिए मैं पुनः उनका कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन करता हूं।' उन्होंने कहा, इस संक्रमण काल में जान और जहान दोनों को बचाने के लिए किए गए हरसंभव प्रयास के लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें